HomeNEWSसंत समाज एकजुट : स्वामी अजय रामदास को ‘राष्ट्रीय संत’ का दर्जा,...

संत समाज एकजुट : स्वामी अजय रामदास को ‘राष्ट्रीय संत’ का दर्जा, दिगंबर अखाड़ा अध्यक्ष और अयोध्या से मिला समर्थन

छिंदवाड़ा/अयोध्या।
फर्जी पत्र प्रकरण में महीनों से विवादों में रहे दिगंबर अखाड़ा परिषद के महामंडलेश्वर स्वामी अजय रामदास जी को लेकर अब संत समाज पूरी ताक़त से उनके समर्थन में उतर आया है।

अयोध्या से गूंजा बड़ा बयान

छावनी राम जन्मभूमि के उत्तराधिकारी संत शिरोमणि कमलनयन दास महाराज ने दो टूक कहा –
“स्वामी अजय रामदास निर्दोष हैं, उन्हें साज़िश के तहत फंसाने का प्रयास किया गया। सनातन संत परंपरा पर उंगली उठाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

श्री राम जन्मभूमि के उत्तराधिकारी संत कमलनयदास जी महाराज

सिर्फ इतना ही नहीं, देशभर में उठ रही गलतफहमियों को दूर करने और सनातन संत परंपरा की गरिमा बचाने के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष अनन्त विभूषित वैष्णव कुलभूषन श्री श्री 1008 महत नृत्य गोपालदासजी महाराज द्वारा महामण्डलेश्वर स्वामी अजय रामदास को ‘राष्ट्रीय संत’ का दर्जा प्रदान किया गया है।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास जी महाराज

दिगंबर अखाड़ा अध्यक्ष का समर्थन

इस बीच, दिगंबर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने भी स्पष्ट किया कि –
“महामंडलेश्वर स्वामी अजय रामदास हमारे बीच एक आदर्श संत हैं। अखाड़ा उनके साथ खड़ा है और उन्हें ‘राष्ट्रीय संत’ के रूप में सम्मानित किया गया है।”

दिगंबर अखाड़ा के अध्यक्ष श्री वैष्णव दास जी महाराज

संत समाज की एकजुटता

संत समाज का यह बयान आने के बाद अब तस्वीर साफ होती जा रही है। संतों का कहना है कि यह लड़ाई केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरी सनातन परंपरा की प्रतिष्ठा की है।

राजनीति में हलचल

छिंदवाड़ा और छत्तीसगढ़ में यह प्रकरण अब राजनीतिक रंग भी लेता दिखाई दे रहा है। संत समाज की खुली घोषणा के बाद कई बड़े चेहरों की भूमिका पर सवाल उठ सकते हैं।

RELATED ARTICLES
सिक्योरिटी सर्विस हेतु संपर्क करे

Most Popular