HomeNEWSस्वामी अजय रामदास पर लगे झूठे आरोप, समाज ने दी न्याय की...

स्वामी अजय रामदास पर लगे झूठे आरोप, समाज ने दी न्याय की हुंकार

छिंदवाड़ा। अखिल भारतीय लोधा-लोधी क्षत्रिय समाज सहित हजारों श्रद्धालु, धर्मप्रेमी और समाजसेवियों ने आज पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी अजय रामदास जी के समर्थन में आवाज बुलंद की। समाज का कहना है कि स्वामी जी पर लगाए गए आरोप निराधार, कूटरचित और द्वेषपूर्ण हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से तत्काल कार्रवाई की माँग की और कहा कि असली दोषियों को बचाने के लिए संत की छवि खराब करने की साजिश की जा रही है।

6 साल पुराने मामले में अचानक कार्रवाई

वर्ष 2019 में रायपुर में दर्ज एक फर्जी पत्र प्रकरण में स्वामी जी ने पूरी जांच में सहयोग दिया था। उस समय थाना प्रभारी ने भी स्पष्ट किया था कि उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है। लेकिन छह साल तक लंबित रहने के बाद अचानक धाराएँ जोड़कर उन्हें आरोपी बना दिया गया। समाज ने इसे दुर्भावनापूर्ण कदम बताया।

लोकप्रियता से घबराकर रची साजिश

हाल ही में वागराज महाकुंभ में महामंडलेश्वर की उपाधि मिलने के बाद स्वामी जी की लोकप्रियता बढ़ी। समाज का आरोप है कि इससे घबराकर असली दोषियों ने सोशल मीडिया और प्रिंट मीडिया में उनकी छवि खराब करने की साजिश की।

समाज की पाँच प्रमुख माँगें

  1. स्वामी जी को तत्काल पर्याप्त सुरक्षा दी जाए।
  2. यात्रा, कार्यक्रम और निवास स्थलों पर पुलिस अभिरक्षा सुनिश्चित की जाए।
  3. झूठ और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
  4. मामले की निष्पक्ष जांच किसी केंद्रीय एजेंसी से कराई जाए।
  5. समाज में शांति और विश्वास बनाए रखने हेतु प्रशासन सतर्क रहे।

शांति के साथ न्याय की माँग

श्रद्धालुओं ने स्पष्ट कहा कि वे शांति और कानून व्यवस्था का समर्थन करते हैं, लेकिन संत की सुरक्षा और सम्मान से समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि आवश्यक कदम उठाने से पीछे नहीं हटेंगे।

समाज ने कहा – “हमें विश्वास है कि न्याय होगा और धर्म की रक्षा होगी। प्रशासन निष्पक्ष होकर सही कार्रवाई करे।”

RELATED ARTICLES
सिक्योरिटी सर्विस हेतु संपर्क करे

Most Popular