HomeNEWSचौरई में गुंडों की हेकड़ी चकनाचूर!

चौरई में गुंडों की हेकड़ी चकनाचूर!

पेट्रोल पंप पर बवाल करने वाले चारों आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हथकड़ी पहनाकर पूरे शहर में पैदल घुमाया — जनता ने कहा: “अब सही में सरकार ज़िंदा है!”

TV20 भारतवर्ष | चौरई – छिंदवाड़ा | धमाकेदार ग्राउंड रिपोर्ट
रविवार रात चौरई की सड़कों पर वो नज़ारा देखने को मिला जो अब तक फिल्मों में ही दिखता था!
चार दबंग, जिनके तेवर पुलिस से भी ऊपर समझे जाते थे — अब हथकड़ी में कैद होकर थाने से कोर्ट तक सड़क पर पैदल घसीटे जा रहे थे!

मामला क्या है?

27 जुलाई की रात, ओम साईं राम पेट्रोल पंप पर तैनात कर्मचारी लखन विपिनिया के साथ बदसलूकी, मारपीट और धमकी दी गई।
चार युवकों ने पेट्रोल जबरन डलवाने के लिए पंप पर हंगामा किया — और जब मना किया गया तो गाली-गलौज कर दी, जान से मारने की धमकी दी।

आरोपी कौन?

🔸 भूरा पवार
🔸 आशीष सनकत
🔸 आकाश सनकत
🔸 मनु उर्फ अतिशय जैन

पुलिस ने दिखाई असली ‘पावर’

घटना की सूचना मिलते ही SDOP भारती जाट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चारों बदमाशों को तलाश कर हिरासत में लिया।
अब असली सीन आया – जब इन गुंडों को हथकड़ी लगाकर थाने से न्यायालय तक पैदल मार्च में ले जाया गया!

👁️‍🗨️ पूरा शहर देख रहा था — लोग मोबाइल निकालकर वीडियो बना रहे थे और एक ही बात कह रहे थे:

“अब पुलिस ज़िंदा हो गई है!”


एक्शन टीम:

निरीक्षक गणपत उइके

उप निरीक्षक रामकुमार बघेल

सउनि हिरेशी नागेश्वर

प्रधान आरक्षक सुशील त्रिपाठी

आरक्षक: राजकिशोर बघेल, सूर्योदय बघेल, राजू भारती, राजेश सनोडिया


दर्ज धाराएं (BNS 2023 के तहत):

119(1) – लोक सेवक को धमकाना

296 – मारपीट

3(5) – साजिश

351(3) – जान से मारने की धमकी

चारों को न्यायालय में पेश कर सीधे जेल भेज दिया गया है।


जनता की आवाज़:

“पहली बार देखा कि गुंडों को सड़क पर नचाया गया!
ये है असली कानून का डर!”

RELATED ARTICLES
सिक्योरिटी सर्विस हेतु संपर्क करे

Most Popular