चौरई, 22 जुलाई —
वन परिक्षेत्र चौरई की टीम ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बबूल की लकड़ी से भरे अवैध ट्रक (MP 09 HG 0105) को ग्राम मोघर के पास धर दबोचा। यह कार्रवाई चौरई रेंज की रेंजर सुश्री वंदना पाल के नेतृत्व में अंजाम दी गई, जो बन मंडलाधिकारी एल.के. वासनिक के निर्देशन में कार्यरत थीं।
टीम ने चौरई स्टॉप से रणनीति बनाकर ट्रक पर की सीधी छापामार कार्रवाई और भारी मात्रा में लकड़ी जब्त की —
21 नग लकड़ी | 2.676 घन मीटर | अनुमानित कीमत: ₹55,000
प्रकरण क्रमांक: 36412/17, दिनांक 22/07/25 दर्ज कर ट्रक को चौरई रेंज कार्यालय में खड़ा कराया गया है।
इस सटीक और साहसिक ऑपरेशन में टीम के ये जांबाज़ सदस्य रहे शामिल:
वंदना पाल (रेंजर)
बसंत बैस, अरुण सेंगर, रवि सिंह वर्मा, संजय यादव (डिप्टी रेंजर) आशीष शुक्ला, मनीष जैन, सुनील यादव, शहनवाज सिद्दीकी, अनिल सराठे, नेहा रघुवंशी, शशि और संजू
वन संरक्षण की इस मुहिम को सलाम!
टीवी20 भारतवर्ष लगातार ऐसे बहादुर अफसरों और सच्ची खबरों को आपकी आवाज़ बनाकर लाता रहेगा।






