छिंदवाड़ा जिले के पालटवाड़ा गांव में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने प्रशासन की निष्क्रियता और गुंडागर्दी दोनों को बेनकाब कर दिया है।
आरोप है कि गजेंद्र चंद्रवंशी ने सरकारी कांक्रीट रोड के ऊपर 2 फीट ऊंची दीवार खड़ी कर दी है, जिससे गांव की मुख्य सड़क पूरी तरह ब्लॉक हो गई है।
इतना ही नहीं – जब ग्रामीणों ने विरोध किया, तो गजेंद्र और उसके परिजनों ने खुलेआम जान से मारने (गोलियों से उड़ाने) की धमकी दे डाली।

गांव के लोगों में दहशत – महिलाएं और बच्चे घरों में कैद!
ग्रामीणों ने जब प्रशासन से गुहार लगाई, तो कोई कार्रवाई नहीं हुई।
अब सुमरन यादव, सुनील यादव और बंटी यादव जैसे लोग भी खुलेआम गाली-गलौज कर रहे हैं, धमकियां दे रहे हैं।
लोग सवाल पूछ रहे हैं –
क्या ये लोग पुलिस-प्रशासन से भी ताकतवर हैं?
कौन है इनके पीछे?
प्रशासन की चुप्पी पर सवाल – क्या कोई बड़ा हादसा होने के बाद ही जागेगा सिस्टम?
गांव में बारिश का पानी दीवार से टकरा कर लोगों के घरों में घुस रहा है।
बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे परेशान हैं।
TV20 भारतवर्ष की सीधी मांग:
- तुरंत दीवार हटाई जाए
- गजेंद्र चंद्रवंशी और उसके साथियों पर IPC की धाराओं में FIR दर्ज हो
- गांव में पुलिस सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था हो
ये कोई मामूली शिकायत नहीं – ये गांव की जनता की खुली हुंकार है!
अगर अब भी प्रशासन नहीं जागा तो TV20 भारतवर्ष जनता के साथ सड़कों पर उतरेगा!






