छिंदवाड़ा/चौरई।
“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत मंगलवार को शासकीय महाविद्यालय चौरई में आयोजित बृहत पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने सहभागिता करते हुए पर्यावरण बचाने का आह्वान किया। इस मौके पर उन्होंने कहा—
“सांसें हो रही कम, आओ पेड़ लगाएं हम!”
‘पेड़ नहीं बचाएंगे, तो जीवन नहीं बचेगा’ – शेषराव यादव
अपने संबोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज जब दुनिया जलवायु संकट का सामना कर रही है, ऐसे में हर व्यक्ति की ज़िम्मेदारी है कि वह कम से कम एक पेड़ ज़रूर लगाए। उन्होंने कहा,
“रेगिस्तान में रहने वाले पेड़ की अहमियत सबसे ज़्यादा समझते हैं। हमें अपने पूर्वजों की दी हुई हरियाली को बचाना होगा। जंगल कम हो रहे हैं, जिससे बारिश और फसल दोनों पर असर पड़ रहा है। अब नहीं जागे, तो बहुत देर हो जाएगी।”
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और युवाओं की गूंज – “पेड़ लगाना ही अब राष्ट्र सेवा है!”
पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था।
इस अभियान में शामिल हुए प्रमुख नाम:
गुरजीत सिंह शंटी बेदी – कार्यक्रम जिला संयोजक
श्रीमती नीलू निर्मलकर – कार्यक्रम संयोजक
लखन वर्मा, अवनीश पप्पू सोनी, राजवंश ठाकुर, मदन राय, धरम वर्मा, शैलेन्द्र रघुवंशी, विजय पांडे, अजय सक्सेना, दिवाकर सदारंग, भारत घई, राहुल उईके, प्रमोद शर्मा, संजय ठाकुर, अभिलाष गोहर, पिंकू राय, जुगल यादव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कॉलेज स्टाफ और विद्यार्थियों ने भी उठाया हरियाली का संकल्प
चौरई कॉलेज के स्टाफ और छात्रों ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया और यह संकल्प लिया कि आने वाले समय में हर छात्र कम से कम एक पेड़ जरूर लगाएगा और उसका संरक्षण भी करेगा।
‘एक पेड़ माँ के नाम’ बना पर्यावरण जागरूकता की नई मिसाल
यह अभियान सिर्फ एक पौधारोपण कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक सामाजिक चेतना है। भाजपा ने इसे जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया है ताकि हर नागरिक पेड़ लगाने को अपनी जिम्मेदारी समझे।






