चौरई वार्ड नं. 1 में विकास के नाम पर दिखावटी निर्माण, आंगनबाड़ी आज तक नहीं हुई शुरू!
चौरई (वार्ड 1) से TV20 भारतवर्ष की ग्राउंड रिपोर्ट
यहां एक ऐसा मामला सामने आया है जो जनधन की बर्बादी और प्रशासनिक लापरवाही की खुली तस्वीर पेश करता है।
पहले मां गायत्री मंदिर को हटाकर सरकारी ज़मीन पर आंगनबाड़ी केंद्र बनाया गया।
उसी जगह पर पहले ही विधायक निधि से कला मंच का निर्माण किया गया था।
बाद में उसी मंच से अटैच कर आंगनबाड़ी की बिल्डिंग बना दी गई।
लेकिन… वास्तविकता यह है कि यह केंद्र आज तक शुरू नहीं हुआ।
न तो बच्चों के लिए कोई व्यवस्था हुई, न पोषण का लाभ मिला।
केंद्र पर ताला लटका है, जबकि दो सरकारी योजनाओं के पैसे खर्च हो चुके हैं।

जनता का सीधा सवाल:
जब आंगनबाड़ी शुरू नहीं करनी थी, तो मंदिर क्यों हटाया गया?
कला मंच और आंगनबाड़ी दोनों के लिए पैसा लगा, फिर उपयोग क्यों नहीं हो रहा?
जिम्मेदार कौन है इस दिखावटी विकास का?
स्थानीय निवासियों का आरोप है:
“शासन की योजनाएं सिर्फ कागजों पर पूरी हो रही हैं। मैदान में सिर्फ इमारतें हैं और ताले लटके हैं।”
बच्चों का भविष्य अधर में, धर्मस्थल का सम्मान खत्म, और शासन की योजनाएं केवल तस्वीरों तक सीमित!
जनता की प्रमुख मांगें:
तत्काल आंगनबाड़ी केंद्र शुरू किया जाए
दोनों निर्माणों का ऑडिट हो
दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए
TV20 भारतवर्ष की टीम ने मौके से तस्वीरें और वीडियो जुटाए हैं, जो इस लापरवाही की सच्चाई को उजागर करते हैं।






