चौरई | 19 जुलाई 2025 | ज़बरदस्त विरोध की शुरुआत!
चौरई क्षेत्र के किसानों की आवाज़ अब बन गई है कांग्रेस!
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चौरेई ने आज कलेक्टर और राज्यपाल के नाम छह बिंदुओं वाला आक्रोशित ज्ञापन सौंपा और दो टूक कह दिया —
“अगर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो सड़कों पर होगा जनसैलाब और तख्त पलट आंदोलन!”
मुख्य माँगें जो बना सकती हैं प्रशासन के पसीने:
1️⃣ किसानों की फसल की समर्थन मूल्य पर तुरंत खरीदी शुरू हो।
2️⃣ बोर्ड नगर की नई मंडी का कार्य तुरंत चालू किया जाए।
3️⃣ यूरिया की किल्लत से जूझ रहे किसानों को राहत दी जाए, कालाबाज़ारी पर लगे लगाम।
4️⃣ लावारिस मवेशियों से हो रही दुर्घटनाएं और फसल नुकसान पर सरकार ले एक्शन।
5️⃣ जिन लोगों ने मवेशी छोड़े हैं, उन पर कानूनी कार्यवाही हो।
6️⃣ मूंग-चना खरीदी में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार पर तुरंत रोक लगे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा:
“अब बस! अगर जिम्मेदार अफसरों ने नहीं सुना, तो कांग्रेस हर खेत-हर गली में आंदोलन करेगी।”
ब्लॉक काग्रेस अध्यक्ष तीरथ सिंह ठाकुर, प्रें साहू, रतिराम वर्मां, प्रशांत शरमां, धीरज खंडेलवाल, राम तिवारी, दशरथ सनोडिया, रामू वर्मा, लेखराम पाल, सचिन वर्मा, अरविंद चौरिया, अशोक चौरसिया, पंकज तिवारी,रॉबिठाकर, जुगराज पन्द्म, आनंद पटेल, गुरु राज, हर्ष विश्वकर्मां, दीनदयाल उईके, राजू वर्मा, सहित बड़ी संख्या में काग्रेसजनव अनेक किसान उपस्थित थे।






