चौरई में एबीवीपी का एक दिवसीय विद्यार्थी प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, नई नगर कार्यकारिणी घोषित

चौरई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की नगर इकाई चौरई द्वारा एक दिवसीय विद्यार्थी प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण वर्ग में बड़ी संख्या में विद्यार्थी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और संगठन की कार्यप्रणाली एवं विद्यार्थी हितों से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में एबीवीपी के जिला संयोजक पीयूष श्रीवास उपस्थित रहे। उन्होंने विभिन्न सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति, आचार पद्धति, परिषद के उद्देश्य एवं कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही नेतृत्व विकास, संगठन विस्तार और छात्र हितों के लिए प्रभावी कार्य करने के संबंध में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया।

प्रशिक्षण वर्ग के समापन अवसर पर एबीवीपी नगर इकाई चौरई की सत्र 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। नई कार्यकारिणी में श्याम राव परगड़े को नगराध्यक्ष तथा धनेंद्र वर्मा को नगर मंत्री का दायित्व सौंपा गया।

परिषद के पदाधिकारियों ने नवदायित्वधारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन छात्र हितों, राष्ट्र निर्माण और युवा नेतृत्व के क्षेत्र में और अधिक प्रभावी भूमिका निभाएगा।

“छात्र शक्ति – राष्ट्र शक्ति” के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।