छिंदवाड़ा | TV20 भारतवर्ष डेस्क
छिंदवाड़ा–सिवनी मुख्य मार्ग पर उमरिया इसरा और सिहोरा के बीच शनिवार रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार एमपी-28-ZC-4582 नंबर की बरदानों से भरी पिकअप वाहन अचानक टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई।

बताया जा रहा है कि घटना के समय मार्ग पर आवाजाही बेहद कम थी और सड़क सुनसान पड़ी थी, जिसके कारण कोई जाम जैसी स्थिति नहीं बनी।
इसी दौरान सिवनी से इंदौर की ओर जा रही नंदन ट्रैवल्स की बस (MP-22-P-9001) तेज रफ्तार में मौके पर पहुंची।👉 सड़क पर पलटी पिकअप अचानक सामने आ जाने से बस चालक को समय रहते वाहन दिखाई नहीं दिया, जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और किनारे जा घुसी।

बड़ा हादसा टला, यात्रियों में मचा हड़कंप
बस के अनियंत्रित होते ही यात्रियों में कुछ समय के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई। हालांकि गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, और सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार और रात के समय सावधानीपूर्वक वाहन संचालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर रात्रि के समय स्पीड कंट्रोल और सतर्क ड्राइविंग बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।
👉 फिलहाल घटना की सूचना संबंधित विभाग को दे दी गई है।






