चौरई। स्वतंत्रता दिवस से पहले चौरई में देशभक्ति का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। शासकीय सीएम राइज और कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय द्वारा आयोजित विशाल तिरंगा रैली ने नगर की फिज़ाओं में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों की गूंज भर दी।

कार्यक्रम का आगाज़ शाम 4 बजे विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण और राष्ट्रगान से हुआ। इसके बाद सैकड़ों विद्यार्थी, शिक्षक, अधिकारी और नगरवासी हाथों में तिरंगा थामे देशभक्ति के रंग में रंगकर निकल पड़े।

रैली का मार्ग विद्यालय से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्ग, चमन घाटी होते हुए बस स्टॉप स्थित भारत माता चौक तक पहुंचा, जहां देशभक्ति के नारों ने माहौल को जोश से भर दिया।
नगरवासियों और दुकानदारों ने जगह-जगह फूल बरसाकर रैली का स्वागत किया। “हिंदुस्तान जिंदाबाद”, “हर घर तिरंगा” और “घर-घर तिरंगा” के नारों ने पूरे शहर को एकता और राष्ट्र गौरव से सराबोर कर दिया।

इस मौके पर SDM प्रभात मिश्रा, SDOP भारती जाट, थाना प्रभारी गणपत सिंह उइके, जनपद पंचायत CEO तरुण राहंगढाले, BEO आर.के. बघेल, BRCC विजय पवार, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य, विधानसभा प्रभारी लखन वर्मा, नगर पालिका सभापति नीलू निर्मलकर, जनपद अध्यक्ष सरोज राधेश्याम रघुवंशी, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेन्द्र रघुवंशी, पप्पू सोनी, राजवंश ठाकुर, गोविंद दंताले सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
यह रैली सिर्फ़ एक कार्यक्रम नहीं… बल्कि चौरई की देशभक्ति की पहचान बनकर इतिहास में दर्ज हो गई।






