HomeE-Paperहुस्न, सत्ता और ब्लैकमेल का काला खेल!

हुस्न, सत्ता और ब्लैकमेल का काला खेल!

BJP की पूर्व महिला नेत्री गिरफ्तार, विधायक से लेकर केंद्रीय मंत्री तक मचा हड़कंप!

इंदौर।
मध्यप्रदेश में एक बार फिर हनीट्रैप का जिन्न बाहर आ गया है… और इस बार मामला सीधे सत्ता के गलियारों तक पहुंचता दिखाई दे रहा है।

इंदौर क्राइम ब्रांच ने सागर निवासी भाजपा मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष रेशु चौधरी और इंटेलिजेंस शाखा में पदस्थ एक आरक्षक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद जांच में जो खुलासे सामने आ रहे हैं, उन्होंने राजनीतिक और प्रशासनिक महकमे में सनसनी फैला दी है।

सूत्रों के मुताबिक आरोपी महिला के कई रसूखदार नेताओं और प्रभावशाली लोगों से करीबी संबंध थे। जांच एजेंसियों को मिले डिजिटल सबूतों में कुछ बड़े नेताओं से संपर्क की बातें भी सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि एक भाजपा विधायक और केंद्रीय स्तर के नेता तक जांच की आंच पहुंच सकती है। हालांकि पुलिस ने फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

मोबाइल से मिले 100 से ज्यादा वीडियो!

क्राइम ब्रांच की जांच में आरोपियों के मोबाइल फोन और डिजिटल डिवाइस से 100 से अधिक आपत्तिजनक वीडियो, चैट और रिकॉर्डिंग मिलने की जानकारी सामने आई है। इसके बाद जांच एजेंसियां अब पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने में जुट गई हैं।

सूत्रों का दावा है कि यह सिर्फ एक साधारण ब्लैकमेलिंग मामला नहीं, बल्कि सत्ता, पैसा और प्रभाव के दम पर चलाया जा रहा बड़ा नेटवर्क हो सकता है। जांच अब बैंक खातों, कॉल डिटेल और अन्य राज्यों तक फैले कनेक्शन पर भी केंद्रित हो गई है।

मालवा-निमाड़ के कई नाम रडार पर!

जांच के दौरान मालवा-निमाड़ क्षेत्र के कुछ जनप्रतिनिधियों के नाम भी सामने आने की चर्चा है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे सत्ता के गलियारों में बेचैनी बढ़ती जा रही है।
अब सबसे बड़ा सवाल —
क्या मध्यप्रदेश में फिर खुलने वाला है सत्ता और हुस्न के सौदों का सबसे बड़ा राज?
TV20 भारतवर्ष
“जो दिख रहा है… उसके पीछे क्या छिपा है, हम बताएंगे!”

RELATED ARTICLES
सिक्योरिटी सर्विस हेतु संपर्क करे

Most Popular