HomeNEWSचौरई पुलिस ने दिखाया एकता का जज़्बा — “रन फॉर यूनिटी” में...

चौरई पुलिस ने दिखाया एकता का जज़्बा — “रन फॉर यूनिटी” में उमड़ा जनसैलाब! सरदार पटेल जयंती पर गूंजा नारा — “एक भारत, श्रेष्ठ भारत!”

चौरई (TV20 भारतवर्ष ब्यूरो)।
लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आज चौरई में राष्ट्रीय एकता दिवस धूमधाम से मनाया गया।
इस मौके पर चौरई पुलिस द्वारा ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों स्कूली छात्र-छात्राएं, पुलिस जवान, शिक्षक और नगर के जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

थाना परिसर से शुरू होकर करीब 3 किलोमीटर तक चली यह दौड़ देशभक्ति के नारों से गूंज उठी।
सड़कों पर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” की गूंज ने माहौल को राष्ट्रभक्ति से भर दिया।

कार्यक्रम के दौरान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), SDOP और थाना प्रभारी चौरई मंच पर मौजूद रहे।
तीनों अधिकारियों ने कार्यक्रम के बाद संक्षिप्त उद्बोधन देते हुए सभी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया
और कहा कि सरदार पटेल ने जिस अखंड भारत का सपना देखा था, उसे साकार रखने की जिम्मेदारी आज के युवाओं की है।

दौड़ के समापन पर सभी प्रतिभागियों को बिस्किट और जलपान वितरित किया गया।
बच्चों और युवाओं के चेहरों पर जोश और गर्व साफ झलक रहा था।

थाना प्रभारी ने कहा —

“यह दौड़ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सरदार पटेल के आदर्शों को याद करने और एकता का संदेश देने का माध्यम है।”

इस अवसर पर पुलिस प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षकगण तथा नगर के कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
सिक्योरिटी सर्विस हेतु संपर्क करे

Most Popular