HomeNEWSचौरई की सड़कों पर हाहाकार – पुलिस ब्लैक फिल्म हटाने में व्यस्त,...

चौरई की सड़कों पर हाहाकार – पुलिस ब्लैक फिल्म हटाने में व्यस्त, नगर में यातायात व्यवस्था ध्वस्त!

चौरई।
जिले में पुलिस विभाग हर थाने के क्षेत्र में गाड़ियों से ब्लैक फिल्म हटाने की कार्रवाई में व्यस्त है, लेकिन दूसरी ओर नगर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है।

मालानी चौक के पास बाहर से आए व्यापारी सड़क पर ही दुकानें सजाकर बैठ जाते हैं। इसका सीधा असर यह है कि मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रहती है। राहगीर, स्कूली बच्चे और एंबुलेंस तक को निकलने में मुश्किल होती है।

सिर्फ यही नहीं, पूरे नगर में अतिक्रमणकारियों का साम्राज्य फैला हुआ है। सड़कें संकरी हो गई हैं, बाजारों में पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। नगरवासियों का कहना है कि “पुलिस और प्रशासन केवल दिखावटी कार्रवाई कर रहा है, असली समस्या – यातायात और अतिक्रमण – को अनदेखा किया जा रहा है।”

लोगों की नाराज़गी साफ झलक रही है कि जब तक नगर में अतिक्रमण और सड़क पर दुकानदारी बंद नहीं होगी, तब तक यातायात व्यवस्था सुधरना नामुमकिन है।

अब बड़ा सवाल ये है –
👉 ब्लैक फिल्म हटाना ही क्या पुलिस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है?
👉 नगर की सड़कों पर फैला अतिक्रमण कब हटेगा?
👉 क्या आम जनता को यूँ ही रोज़ाना जाम और अव्यवस्था से जूझना पड़ेगा?

RELATED ARTICLES
सिक्योरिटी सर्विस हेतु संपर्क करे

Most Popular