चौरई।
नगर के मुख्य मार्ग पर देर रात सैकड़ों वाहनों की रफ्तार थम जाती है, वजह—सड़क के बीचोंबीच बैठी गायें। तस्वीरें साफ दिखाती हैं कि गायें अब मुख्य मार्ग पर स्थायी रूप से कब्जा जमाए बैठी हैं।
👉 समस्या यह नहीं कि गायें सड़क पर क्यों हैं, समस्या यह है कि प्रशासन अब तक इनके लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं बना पाया है।
👉 आए दिन इन मवेशियों के कारण सड़क हादसे हो रहे हैं, कई बार दुपहिया वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं।
👉 नगर परिषद व प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है कि मुख्य बाजार से लेकर हाइवे तक ‘गौ-जाम’ आम नजारा बन चुका है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार शिकायत की, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ आश्वासन मिलता है। गौशाला और शेल्टर होम की व्यवस्था का वादा कागजों में ही रह गया है।
🚨 प्रश्न यह है कि कब तक चौरई की सड़कों पर लोग अपनी जान जोखिम में डालते रहेंगे?
🚨 क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे के इंतजार में है?
👉 TV20 भारतवर्ष की अपील: प्रशासन तत्काल प्रभाव से गायों को सुरक्षित स्थल पर ले जाकर उचित व्यवस्था करे, ताकि चौरई नगर हादसों से बच सके।






