मिठाई बांटी, मेलोडी चॉकलेट वितरित की और आतिशबाजी कर जीत का किया स्वागत
चौरई। दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत के बाद चौरई में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। स्थानीय विधायक कार्यालय में विधायक चौधरी सुजीत सिंह की मौजूदगी में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए और जीत की खुशी साझा की।
कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी, मेलोडी चॉकलेट वितरित की तथा जोरदार आतिशबाजी कर कांग्रेस की जीत का उत्सव मनाया। पूरे कार्यालय परिसर में कांग्रेस के समर्थन में नारे गूंजते रहे और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर विधायक चौधरी सुजीत सिंह ने दतिया विधानसभा क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत जनता के विश्वास, कांग्रेस की नीतियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत है। उन्होंने सभी मतदाताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई दी।
कार्यक्रम में तीरथ ठाकुर, प्रेमेंद साहू, रतिराम वर्मा, सुशील सक्सेना, छबील सिंह ठाकुर, अमित चौरसिया, अंकित पांडे, सचिन वर्मा, दिनेश सोनी, अशोक चौरसिया, प्रदीप सनोडिया, राबी ठाकुर, हर्ष विश्वकर्मा, आनंद पटेल, चंद्रजीत सिंह ठाकुर, गोलू पटेल, चिंटू चौरसिया, उमेश जैन, दीपक सुलखिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




