चौरई (छिंदवाड़ा) | TV20 भारतवर्ष
चौरई थाना क्षेत्र के ग्राम सामसवाड़ा में आपसी लेन-देन का विवाद अचानक खूनी संघर्ष में बदल गया, जब आरोप है कि हिमांशु साहू द्वारा परासिया क्षेत्र से हथियारबंद लोगों को बुलाकर सुनियोजित हमला कराया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 15 से अधिक हमलावर लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर मौके पर पहुंचे और जमकर मारपीट की। घटना के वीडियो फुटेज में कुछ लोग चाकू लहराते हुए भी दिखाई दे रहे हैं, जिससे घटना की गंभीरता साफ झलकती है।
कई लोग घायल, मोहित साहू की पीठ पर चाकू से गहरी चोट

इस हमले में मोहित साहू की पीठ पर चाकू से गहरा घाव आया है, वहीं रोहित साहू के हाथ और पैर में गंभीर चोटें बताई जा रही हैं। इसके अलावा राजू साहू के हाथ में भी चोट आने की जानकारी सामने आई है।घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है।
पुलिस की कार्रवाई पर उठ रहे सवाल
इतनी गंभीर हिंसक घटना के बावजूद पुलिस ने इसे आपसी मामूली विवाद बताकर दोनों पक्षों पर काउंटर केस दर्ज कर दिया।

जानकारी के अनुसार हिमांशु साहू की ओर से 8 लोगों पर मामला दर्ज हुआ, जबकि मोहित साहू की ओर से 5 लोगों पर प्रकरण दर्ज किया गया।
हालांकि वीडियो फुटेज में 15 से अधिक हमलावर साफ दिखाई दे रहे हैं, जिससे पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं।

पीड़ित पक्ष ने की निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग
पीड़ित पक्ष का कहना है कि. 👉वीडियो सबूतों के आधार पर सभी आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाए
👉 धारदार हथियार से हमले की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज हो
👉 निष्पक्ष जांच कर पीड़ितों को न्याय दिलाया जाएअब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में सच्चाई तक पहुंचकर कड़ी कार्रवाई करती है या फिर यह खूनी संघर्ष भी कागजों में मामूली विवाद बनकर रह जाएगा।






