स्थान — समसवाड़ा, बेंक्तेस पेट्रोल पंप के समीप
चौरई–सिवनी हाईवे पर देर रात बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार MH31FB7533 नंबर का तेज़ रफ़्तार ट्रक, जो सूत्रों के मुताबिक भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर जा रहा था, ने मक्का से भरे ट्रक MP07HB8845 को सामने से जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि मक्का वाले ट्रक के चालक प्रशांत चौधरी (पिता: सुरेश चौधरी), निवासी ग्राम छुटका कन्हीवाड़ा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि प्रशांत केवलारी से मक्का लेकर बोरगांव की ओर जा रहा था।

घटना समसवाड़ा के पास स्थित बेंक्तेस पेट्रोल पंप के नज़दीक हुई, जहां हादसे के बाद लंबे समय तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर के बाद दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
स्थानीय सूत्रों का यह भी दावा है कि MH31FB7533 ट्रक में अवैध शराब भरी थी, और तेज़ रफ़्तार इसी वजह से मानी जा रही है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और ट्रक में क्या माल था, इसकी आधिकारिक पुष्टि जल्द करेगी।
पुलिस के लिए बड़े सवाल:
शराब वाला ट्रक कहाँ से आ रहा था और कहाँ जा रहा था?
अवैध शराब का नेटवर्क किसका है?
तेज़ रफ़्तार और लापरवाही से हुई मौत की जिम्मेदारी कौन लेगा?
TV20 भारतवर्ष आपकी आवाज़ — सच्चाई सबसे पहले।






