चौरई से माचागोरा तक देशभक्ति और जोश का ज्वार!

हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता

चौरई – आज चौरई की सड़कों पर देशभक्ति का ऐसा सैलाब उमड़ा, जिसे देखकर हर दिल में तिरंगे के लिए गर्व उमड़ पड़ा।
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता – स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” अभियान के तहत चौरई से माचागोरा डैम तक निकाली गई भव्य बाइक तिरंगा रैली ने पूरे इलाके को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

रैली का आगाज़ चौरई एसडीएम कार्यालय से हुआ, जहाँ कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। उनके साथ पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता और जिला पंचायत सीईओ श्री अग्रिम कुमार भी मौजूद रहे।

सैकड़ों बाइक, गाड़ियों का काफिला, लहराते तिरंगे और गगनभेदी नारे…
रास्ते भर माहौल ऐसा था मानो आजादी का पर्व समय से पहले ही आ गया हो। ढोल-नगाड़ों की थाप, पुष्पवर्षा और स्कूल के बच्चों का जोशीला स्वागत – हर मोड़ पर रैली का उत्साह चरम पर था।

रैली चौरई नगर से होती हुई सीधे माचागोरा डैम पहुँची, जहाँ तिरंगे की शान में ध्वजारोहण किया गया और राष्ट्रगान की गूंज ने वातावरण को और भी पावन बना दिया।

जल पर तिरंगे का जलवा – माचागोरा में तिरंगा जल यात्रा!
इसके बाद नौकाओं से निकली तिरंगा जल यात्रा ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। पानी पर लहराते तिरंगे और उनकी परछाई, साथ में बजते देशभक्ति गीत – यह नज़ारा हर आंख को नम और दिल को गर्व से भर देने वाला था।

इस ऐतिहासिक मौके पर एसडीएम चौरई प्रभात मिश्रा, सीईओ जनपद पंचायत तरुण राहंगडाले, ,जनपद पंचायत अध्यक्ष सरोज राधेश्याम रघुवंशी, नपा अध्यक्ष पूर्णिमा जैन, नपा सभापति नीलू निर्मलकर, एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।जनप्रतिनिधि अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

यह रैली सिर्फ तिरंगे का उत्सव नहीं थी, बल्कि स्वच्छ भारत और एकजुट भारत का सशक्त संदेश भी थी – जो हर घर तक पहुँचा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here