HomeNEWSचौरई में करोड़ों का घोटाला! लेकिन असली मास्टरमाइंड कौन?

चौरई में करोड़ों का घोटाला! लेकिन असली मास्टरमाइंड कौन?

चौरई —
शहर के एक नेशनलाइज्ड बैंक से जुड़ी एक हैरान कर देने वाली कहानी…
सूत्रों का दावा है — एक आउटसोर्स कर्मचारी ने महीनों तक ग्राहकों से वसूली के नाम पर मोटी रकम ली… लेकिन बैंक के रिकॉर्ड में एक रुपया भी जमा नहीं हुआ!

मामला यहीं खत्म नहीं होता…
जांच में सामने आया है कि इस तरह का खेल सिर्फ एक बैंक में नहीं, बल्कि शहर की कई बैंकों में अलग-अलग तरीके से चल रहा है।
दलालों के बिना लोन मिलना नामुमकिन…
किसानों से “लोन दिलाने” का झांसा…
और फिर रकम लेकर गायब!

सबसे बड़ा सवाल —

क्या ये सिर्फ एक कर्मचारी की करतूत है?

या फिर इसमें शामिल है एक बड़ा नेटवर्क, जिसके तार बैंक के भीतर तक फैले हैं?

और… क्या इन दलालों के पीछे खड़े हैं कुछ बड़े नाम?

बैंक कर्मचारी फिलहाल चुप हैं…
सूत्र कह रहे हैं — अगले कुछ दिनों में चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।
लेकिन असली मास्टरमाइंड कौन है…?
ये राज़ अभी परतों में छिपा है…

TV20 भारतवर्ष इस पूरे मामले पर लगातार नज़र बनाए हुए है…
क्योंकि अगली खबर, पूरा खेल बदल सकती है।

RELATED ARTICLES
सिक्योरिटी सर्विस हेतु संपर्क करे

Most Popular