खेत में उगा रखा था गांजा… 1.75 लाख की अवैध फसल जब्त, आरोपी गिरफ्तार
छिंदवाड़ा/चौरई –
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत चौरई पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा की खेती का खुलासा किया है। आरोपी ने खेत में अवैध रूप से गांजा के हरे पेड़ उगा रखे थे। पुलिस ने मौके से 17.5 किलोग्राम गांजा के पौधे जब्त कर 1.75 लाख रुपए की अवैध संपत्ति को कब्जे में लिया है।
पूरा मामला –
दिनांक 06 अगस्त 2025 को थाना चौरई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम देवरीकला के एक खेत में गांजा की अवैध खेती की जा रही है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक गनपत सिंह उईके के नेतृत्व में तत्काल दबिश दी गई।
मौके पर पुलिस ने देखा कि सुरेश वर्मा पिता बाबूलाल वर्मा (उम्र 50 वर्ष), निवासी देवरीकला ने खेत में अवैध रूप से गांजा के हरे पौधे लगा रखे थे। साक्षियों की मौजूदगी में सभी पौधों को उखाड़कर जब्त किया गया। कुल वजन 17 किलो 500 ग्राम पाया गया, जिसकी बाज़ार कीमत करीब ₹1,75,000/- आंकी गई।

आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 20A के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
पुलिस की बड़ी कार्रवाई – “नशे के सौदागर” को मिली सजा!
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में निरीक्षक गनपत सिंह उईके के साथ-साथ उप निरीक्षक सावित्री बघेल, चेतन मर्सकोले, सउनि हिरैशी नागेश्वर, दिलीप सिंह राजपूत, आरक्षक राजकिशोर बघेल, विमल चौहान और दीनानाथ यादव ने सक्रिय भूमिका निभाई।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आयुष गुप्ता के दिशा-निर्देशन व अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्रीमती भारती जाट के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई के लिए टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
TV20 भारतवर्ष की विशेष रिपोर्ट
“जहां नशा, वहां ना-रहने देंगे… छिंदवाड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन।”






