उपयंत्री और ग्राम रोजगार सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार!
रिपोर्ट: 19 जुलाई 2025 | ब्यूरो: TV20 भारतवर्ष, छिंदवाड़ा
छिंदवाड़ा — मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की चौरई जनपद पंचायत में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए EOW जबलपुर ने दो सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में जनपद पंचायत चौरई के उपयंत्री नीरज डेहरिया और ग्राम पंचायत खिरखिरी के ग्राम रोजगार सहायक आशीष शर्मा शामिल हैं।
क्या है मामला?
जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत खिरखिरी की सरपंच आरती वर्मा से दोनों अधिकारियों ने नाली और सड़क निर्माण कार्य के निरीक्षण और प्रमाण पत्र जारी करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी।
उपयंत्री नीरज डेहरिया ने ₹50,000
और ग्राम रोजगार सहायक आशीष शर्मा ने ₹15,000
की मांग की थी।
कैसे हुई शिकायत और ट्रैप?
शिकायतकर्ता लालजी सोलंकी, निवासी ग्राम खिरखिरी (जो सरपंच आरती वर्मा के भाई हैं), ने 15 जुलाई को EOW जबलपुर को लिखित शिकायत दी। शिकायत की जांच में आरोप सही पाए गए।
इसके बाद EOW की टीम ने 18 जुलाई को चौरई में ट्रैप ऑपरेशन चलाया और दोनों आरोपियों को रिश्वत की पहली किश्त लेते वक्त रंगे हाथों दबोच लिया।
बरामद राशि:
नीरज डेहरिया के पास से ₹25,000
आशीष शर्मा के पास से ₹5,000
राशि को EOW टीम ने जब्त कर लिया है।
EOW की ट्रैप टीम में शामिल अधिकारी:
उप पुलिस अधीक्षक: मनजीत सिंह
निरीक्षक: प्रेरणा पांडे, मोमेंद्र मर्सकोले, भूमेश्वरी चौहान
आरक्षक: सगीर खान, सुमित पांडे, कयूम खान, जसलीन कौर आदि।
क्या है अगला कदम?
दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। EOW द्वारा आगे की पूछताछ और जांच जारी है।
TV20 भारतवर्ष इस कार्रवाई पर नज़र बनाए हुए है।
भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाइयों से प्रशासनिक तंत्र में डर का माहौल है।






