छिन्दवाडा।चौरई
हनुमान जयंती के पावन अवसर पर चौरई क्षेत्र में 2 अप्रैल 2026, गुरुवार को विशाल हनुध्वजा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यात्रा का शुभारंभ सिद्धेश्वरी चमत्कारी हनुमान मंदिर, चीचगांव से सुबह 7 बजे होगा। यहां विधिवत हनुमान चालीसा पाठ एवं महाआरती के साथ यात्रा प्रारंभ की जाएगी। इसके पश्चात यात्रा चौरई, पंजारा, चांद एवं खमरिया होते हुए आगे बढ़ेगी।
यात्रा का समापन श्री हनुधाम मंदिर समिति, किशनपुर में किया जाएगा, जहां श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी की व्यवस्था रखी गई है।
यात्रा के संयोजक आशीष वर्मा ने क्षेत्र के सभी हनुमान भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
इस आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना हुआ है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।




