चौरई —
इन दिनों चौरई नगर एक बड़े फर्जी प्लॉटिंग रैकेट की चपेट में है।
गली-गली, मोहल्लों, मैदानों और मुख्य मार्गों पर “प्लॉट उपलब्ध है” के बोर्ड ऐसे लगे हैं जैसे मानो पूरा क्षेत्र बिक्री पर हो।
लेकिन सच इससे कहीं ज़्यादा खतरनाक है…
सूत्र बताते हैं कि चौरई में कई जगहों पर बिना नक्शा पास, बिना NOC, बिना किसी वैध स्वीकृति के अवैध कॉलोनियों की बाढ़ आ चुकी है।
लोगों को चमकदार सपने, आसान किस्तें, गार्डन-रोड-नाली की फर्जी बातें बताकर प्लॉट बेच दिए जा रहे हैं।
और जैसे ही परिवार प्लॉट खरीद लेता है—ठगी का असली खेल शुरू होता है।

असली धोखा यहीं से शुरू
बिजली कनेक्शन के लिए जाएँ — जवाब मिलता है “कॉलोनी अवैध है”
रोड-ड्रेनेज के लिए आवेदन करें — कहा जाता है “आपकी कॉलोनी स्वीकृत ही नहीं है”
न पानी, न सड़क, न सुविधा — सिर्फ़ छलावा और ठगी!
आखिर सवाल यह है कि—
➡️ इतनी अवैध प्लॉटिंग हो कैसे रही है?
➡️ क्या नगर प्रशासन इसकी जानकारी होने के बावजूद चुप बैठा है?
➡️ कौन से दबंग या दलाल इस गोरखधंधे को संरक्षण दे रहे हैं?
➡️ भोले-भाले लोगों को ठगने वालों पर कब होगी कार्रवाई?
प्रशासन की चुप्पी सबसे बड़ा सवाल!
चौरई क्षेत्र में अवैध कॉलोनी बनाना कोई छुपा मामला नहीं—
बोर्ड खुलेआम लगे हैं, प्लॉट खुलेआम बेचे जा रहे हैं,
लेकिन कार्यवाही शून्य!
स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर जबरदस्त आक्रोश है कि—
“अगर ये सब अवैध है, तो रोक कौन लगाएगा?
नगर परिषद? राजस्व विभाग? या फिर कोई भी नहीं…?”
TV20 भारतवर्ष की मांग — तुरंत जांच और सख्त कार्रवाई!
अवैध कॉलोनी काटने वालों पर FIR दर्ज हो
पीड़ित खरीदारों को न्याय मिले
राजस्व और नगर विभाग के जिम्मेदारों की जांच हो
नियमों के विरुद्ध बनाई गई कॉलोनियों पर तुरंत रोक
चौरई में जमीन की दलाली का यह खेल अब बंद होना चाहिए।
लोगों की खून-पसीने की कमाई किसी का बिज़नेस नहीं!






