spot_img
spot_img
HomeUncategorizedSEONI NEWS गौवंश मामले में प्रशासन का एक्शन: तीन आरोपियों के मकान...

SEONI NEWS गौवंश मामले में प्रशासन का एक्शन: तीन आरोपियों के मकान पर चले बुलडोजर कलेक्टर ने दो और पर लगाया NSA

सिवनी में 57 गौवंश के सव मिलने के मामले में सोमवार को तीन आरोपियों के 4 घर बुलडोजर से ढहा दिए गए। कार्यवाही के दौरान भीड़ जमा हो गई एसडीएम और तहसीलदार पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे पांच गिरफ्तार आरोपियों में से दो के खिलाफ एनएसए के तहत कार्यवाही की जा रही है।

मामले का कनेक्शन महाराष्ट्र के नागपुर से भी जुड़ा है एमपी पुलिस ने नागपुर में पांच आरोपियों के घर दविश दी थी लेकिन सभी फरार हो गए ।पुलिस ने फरार आरोपियों पर 10- 10 हजार का इनाम घोषित किया है। बता दें, सिवनी जिले के थाना धूमा और धनोरा की बेनगंगा नदी के कुरकु घाट पर बुधवार को 57 गोवंश के शव मिले थे। उनके कटे हुए अंग भी मिले थे।

इनके घरों पर चला बुलडोजर

पुलिस प्रशासन की टीम ने सोमवार दोपहर 2 बजे कार्यवाही शुरू की। इरफान मोहम्मद निवासी खेरी, शादाब खान निवासी ग्वारी और वाहिद खान निवासी ग्वारी के चार घर पर बुलडोजर चलाया। वाहिद के 2 मकान ढहाए गए। संस्कृति जैन ने बताया कि 2 आरोपियों पर NSA लगाया है।

आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चला तो देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई।

गोवंश मामले में आरोपियों के अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर से तोड़ा गया।

मौजूद रहा प्रशासनिक अमला

कार्यवाही के दौरान बड़ी संख्या में आसपास के लोगों का हुजूम लगा रहा। इस दौरान एसडीएम, तहसीलदार, पटवारी, सहित राजस्व अमला और धनोरा सुनवारा पलारी पुलिस मौके पर मौजूद रही बुलडोजर चलाते समय किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति निर्मित नहीं हुई।

कार्यवाही के लिए मौके पर पुलिस और राजस्व विभाग का हमला भी मौजूद रहा।

कलेक्टर बोली- नियम अनुसार की गई कार्यवाही

कलेक्टर स्मृति जैन ने बताया कि हाल ही में गोवंश का मामला सामने आया है। मामले में 3 लोगों पर NSA हुआ था। सोमवार को दो और आरोपी संतोष कावरेती और रामदास उइके के विरूद्ध में एनएसए की कार्रवाई की गई है। साथ ही पूर्व में गिरफ्तार आरोपी सादाब वाहिद और इरफान के अवैध अतिक्रमण के मकान पर नियम अनुसार कार्रवाई की गई है।

आरोपियों के मकानों को बुलडोजर से किया जमींदोज।

यह था मामला

जिले के थाना धूमा में ग्राम गरघटिया चिंटा नाला जामुनझिर के पास जंगल में गोवंश के 28 चौकी सुनवारा थाना धनोरा में ग्राम पिंडारी बेनगंगा नदी के कुरकु घाट में 22 और चौकी पलारी में बैन गंगा नदी देवघाट में 7 शव आए थे जिनकी गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

RELATED ARTICLES
सिक्योरिटी सर्विस हेतु संपर्क करे

Most Popular