शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह से नगर व ग्रामीण इलाकों के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। वहीं सिध्देश्वर हनुमान मंदिर चीजगांव में आयोजित हनुमान जन्मोत्सव पर विशाल हनुध्वज यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेता प्रतिपक्ष पूर्व विधायक पं रमेश दुबे एवं आशीष वर्मा ने शुभारंभ किया। थाना परिसर में स्थित श्री जोड़ा हनुमान मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकजुट हुए। यहां पर अखंड हनुमान का पाठ किया गया। इसके बाद हनुमान चालीसा के साथ ही इस ध्वज यात्रा का शुभारंभ किया गया। विशाल संख्या में महिला पुरूष ध्वजों को साथ लेकर नाच गाने के साथ पद यात्रा करते हुए नगर में पहुंचे। वहीं नेता प्रतिपक्ष पूर्व विधायक दुबे ने कहा कि वीर हनुमान के जन्मोत्सव को श्रद्धाभाव से मनाया जा रहा है। उन्होंने सभी लोगों को हनुमान जन्मोत्सव की बधाई दी व सुखशांति की कामना की।

यात्रा नगर के विभिन्न मंदिरों में होकर चमत्कारी हनुमान मंदिर किसनपुर में जाकर समाप्त हुई। यहां जिला पंचायत पूर्व उपाध्यक्ष शैलेंद्र बबलू पटेल जिला उपाध्यक्ष बंटी पटेल,जिला पंचायत सदस्य ऋषि वर्मा, वरिष्ठ नेता ईश्वर सिंह चौधरी संजय पटेल मंझलो पटेल, सुरेश शर्मा श्याम पटेल, बलवंत वर्मा, शरद खंडेलवाल, दानसिंह ठाकुर, विजेंद्र ठाकुर, कमलेश वर्मा, धरम सिंह वर्मा, मदन राय, रंजीत ठाकुर, श्रीराम चौरसिया, अरुण शर्मा, सिरपत नायक, सुरेन्द्र सोनी, संजय सुकांत, दीपक दुबे, शिव वर्मा, अमित सोनी, राजा जैन, गुड्डू पटेल, खुमान पटेल, जितेंद्र गौतम, राजेश शर्मा, रूपेश चौरसिया, महेंद्र वर्मा, प्रदीप रघुवंशी, शुभम पालीवाल, प्रीतेश दुबे, सुरेश चंद्रवंशी, अनमोल चौधरी, रिक्खीराम वर्मा, तीरथ धुर्वे, टीकाराम वर्मा, अशोक पंचेश्वर, अनिल शर्मा, गोलू शर्मा, गुड्डू शर्मा, टिंकू तिवारी, ललित शर्मा, सानू शर्मा, नवीन चौरसिया, उमेश दुबे, अर्जुन रघुवंशी, रामगोपाल सनोडीया, अनुराग परमार, आयुष चौधरी, बासुदेव वर्मा, बसंत वर्मा, संदीप रघुवंशी, श्यामदेव नामदेव, नरेंद्र वर्मा, सुरेन्द्र राय, गोलू राय, बनवारी माहोरे, योगेश सोलंकी, मुकेश चोरिया, नीरज पटेल, कामेंद्र पटेल, पिंटू चौहान, सुमित जैन, इंद्रपाल वर्मा, राजू वर्मा, आदित्य ठाकुर, गोलू चौहान, बंटी भाई, सौरभ ठाकुर, अरविंद चोरिया, अविनाश शर्मा, राजा पटेल, राहुल चोरिया, सोहन वर्मा, रहेश वर्मा, मोनू वर्मा एवं धर्मप्रेमी बंधु उपस्थित रहे।