spot_img
spot_img
HomeUncategorizedचौरई न्यूज : दस्तक देकर कर रहे स्वच्छता का प्रचार, शहर में...

चौरई न्यूज : दस्तक देकर कर रहे स्वच्छता का प्रचार, शहर में लगे कचरे के अंबार

TV20भारतवर्ष न्यूज चौरई: स्वच्छ भारत अभियान का भले ही हर तरफ असर दिखाई देता है। लेकिन शहर के कई मोहल्ले आज भी इस अभियान से कोसों दूर हैं। गंदगी का अंबार, जाम पड़ी नालियां, जल निकासी समस्या जैसी समस्याएं शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के सपने पर पानी फेर रही है। कचरा ही शहर की पहचान बन चुका है। आप जिधर भी जाएंगे कचरे का अंबार नजर आएगा। जहां चाहे फेंक दिया कूड़ा। कौन रोकेगा, कौन टोकेगा। यत्र-तत्र कूड़ा कचरा फैलाकर शहर की सूरत बिगाड़ दी है। मुख्य पथ के किनारे चौक-चौराहों पर जमा कचरा लोगों के लिए कष्टप्रद स्थिति उत्पन्न करती है। इसके बावजूद चौक-चौराहे पर कचरे का अंबार लगा है। शहर से कूड़ा निस्तारण का कोई ठोस इंतजाम सालों बाद नहीं हो पाया है। नगर प्रशासन शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने में नाकाम साबित हो रहा है। गंदगी से बीमारी फैलने का भी खतरा मंडरा रहा है। शहर की सफाई की स्थिति काफी दयनीय है। प्रतिदिन हजारों रुपये साफ-सफाई के नाम पर नगर प्रशासन खर्च कर रहा है, लेकिन इसके बावजूद शहर में चारों ओर गंदगी का ढेर लगा हुआ है। वर्षों से नालियों की साफ-सफाई नहीं हुई है। कई ऐसे वार्ड है जहां सफाई होती ही नहीं है। वहां के लोग खुद से अपने घरों के आसपास सफाई करने को मजबूर हो रहे हैं। जबकि नगर पालिका क्षेत्र में रहने वाले लोगों को साफ-सफाई के नाम पर टैक्स चुकाना पड़ रहा है।

स्वच्छता के प्रति जागरूक नहीं जिम्मेदार, नगरपालिका सीएमओ की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल।

स्वच्छता की जहां से अलख जगनी चाहिए वहीं पर भी इसका सबसे ज्यादा मजाक उड़ाया जा रहा है। प्रधानमंत्री के सपने स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के प्रति जिम्मेदार अफसर ही जागरूक नहीं हुए। वह केवल औपचारिकता भर निभाते ही सीमित रहे। इसका जीता जागता प्रमाण चौरई क्षेत्र के नगरपालिका का स्वच्छ भारत अभियान,, नगर के ह्रदय स्थल स्टेडियम ग्राउंड से लगा ये स्थान
जबकि 15अगस्त का पर्व इसी ग्राउंड में आयोजित किया जाता है, जिसमे सभी शासकीय और राजनैतिक पदाधिकारी शामिल होते है।

ऐसे में अन्य स्थानों पर सफाई को लेकर अधिकारियों द्वारा कितना ध्यान दिया जाता है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है। केवल इतना ही नहीं स्वच्छता के प्रति आम नागरिकों के जागरूक होते ही अभियान की शुरुआत में फोटो खिंचवा कर वाहवाही लूटने वाले राजनीतिक और सामाजिक लोग भी अब खामोश हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को तभी साकार किया जा सकता है जब आम नागरिक के साथ सरकारी तंत्र भी जागरूक रहे। जहां पर साफ-सफाई को लेकर तनिक भी विभाग व स्थानीय प्रशासन गंभीर नहीं दिख रहा है।

RELATED ARTICLES
सिक्योरिटी सर्विस हेतु संपर्क करे

Most Popular